सिद्धार्थनगर विकास खंड बर्डपुर के ग्राम सभा बर्डपुर 11 मे व्याप्त गंदगी से लोगो का जीना मुश्किल हो गया है ! भीषण गर्मी गन्दगी के अम्बार से बीमारी होने का खतरा बना हुआ है ! उक्त जानकारी देते इसी गांव के युवा समाजसेवी आकाश चौधरी ने बताया की. दौलतपुर ग्राम मे स्थित शिव मंदिर के पीछे महीनों से गंदगी का अम्बार लगा है इसकी कई बार ग्रामीणों ने पंचायत सेक्रेटरी से लगायत जिले के वरिष्ठ अधिकारियो तक शिकायत करने के बाद भी सफाई कार्य नहीं हुआ ! ग्रामीणों का कहना है की अगर इसकी सफाई निश्चित नहीं हुई तो इसकी शिकायत निदेशक पंचायत एवं प्रमुख सचिव पंचायत से की जायेगी और जरूरत पड़ने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जायेगा !

