नगर विकास मंत्री ने किया मधुवन मे जिला सहकारी बैंक के नवीन भवन का उद्घाटन

अनिल कुमार सैनी
*लखनऊ**नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने मधुबन में जिला सहकारी बैंक के नवीन भवन का किया उद्घाटन* उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, मऊ की मधुबन शाखा के नवीन भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर इस अवसर पर श्री गिरिजा शंकर मौर्य, ब्लॉक प्रमुख श्री शुभम सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री अखिलेश तिवारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक श्री विजय प्रकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में सहकारी समिति के सदस्य, किसान एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नवीन भवन के निर्माण पर सभी क्षेत्रवासियों, बैंक प्रबंधन और सहकारी समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यदि पिछले 70 वर्षों में शासन करने वालों ने सहकारी बैंकों और समितियों की चिंता की होती, तो ऐसे आधुनिक भवन बहुत पहले बन चुके होते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *