कैंपयरगंज थाने मे सुरक्षित वाहन संचालन का टिप्स दिया थानेदार ने


मनीष सामंत / संपादक

कैंपियरगंज। कैंपियरगंज थाना परिसर में शनिवार को सुरक्षित वाहन संचालन व यातायात नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन के लिए डंफर व टिपर वाहन चालकों की बैठक की गई तथा पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने वाहन चालकों को गति नियंत्रण,नशा निषेध, ध्वनि प्रदूषण, ओवरलोडिंग,ब्लाइंड स्पाट सहित अन्य सावधानी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने चालकों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि यातायात नियमों का अक्षरशः पालन होनी चाहिए,अगर शिथिलता बरती गई,तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वाहनों पर रेत,मिट्टी व गिट्टी होने पर तिरपाल का प्रयोग करें,गति नियंत्रण कर वाहन चलायें। अस्पताल व स्कूल के पास अनावश्यक हार्न का प्रयोग कत्तई न करें। प्रभारी निरीक्षक ने वाहन चालकों में पंपलेट वितरित किया।इस क्षेत्र के डंफर,ट्रिपर सहित अन्य वाहन चालक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *