
कप्तानगंज / कुशीनगर। ग्राम पंचायत शेखपुरवा पड़ौली में पिछले एक महीने से चल रहे विवाद का जड़ कोई और नहीं बल्कि ग्राम प्रधान पति रुद्र प्रकाश हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रधान पति ही पूरे विवाद को बढ़ावा दे रहे हैं और बुजुर्ग रामनगीना सिंह के परिवार की हत्या तक कराना चाहते हैं।
सबसे खतरनाक बात – 16 लोगों की पाबंदी में प्रधान-प्रधान पति का नाम ही नहीं
पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दोनों पक्ष के 16 लोगों को धारा 126/135 BNSS में पाबंद किया है, जिसमें एक दर्जन महिलाएं हैं, लेकिन इस पूरे बवाल को कराने वाले मुख्य साजिशकर्ता प्रधान पति रुद्र प्रकाश और प्रधान का नाम ही उस पाबंदी लिस्ट में नहीं है। पीड़ित परिवार का कहना है ये दोनों सबसे ज्यादा खतरनाक हैं और बाहर रहकर पूरे खेल को ऑपरेट कर रहे हैं।
बोदरवार चौकी द्वारा पाबंद किए गए 16 लोगों की सूची –
1. संदीप चौधरी s/o राजबली
2. सुनीता w/o राजेश चौधरी
3. मंजू चौधरी d/o संदीप चौधरी
4. अर्चना w/o रितेश चौधरी
5. कौशल्या w/o स्व. संजय चौधरी
6. रूपा देवी w/o विशाल चौधरी
7. नरेन्द्र सिंह s/o हरिहर सिंह
8. कौशलेन्द्र s/o हरिहर सिंह
9. कला निधान s/o हरिहर सिंह
10. वन्दना सिंह w/o कला निधान
11. किरन देवी w/o कौशलेन्द्र
12. रिना चौरसिया d/o सिखाटी चौरसिया
13. मोलड़ यादव s/o स्व. केदार
14. विनय यादव s/o मोलड़
15. विपीन यादव s/o मोलड़
16. सुनीता w/o मोलड़
BDO जांच में भी मामला सही
BDO कप्तानगंज ने पत्रांक 1166 दिनांक 15.10.2026 में साफ माना है कि काम निजी भूमि पर हो रहा था और रोक लगा दी है, फिर भी प्रधान पति मान नहीं रहा। पीड़ित ने ग्राम प्रधान की निजी जमीन पर सरकारी खड़ंजा लगाने की शिकायत BDO और उच्चाधिकारियों से की थी, जिसकी जांच में शिकायत सही पाई गई।
अब अन्य महिलाओं को लाने का प्रयास
BDO की रोक और 16 लोगों के पाबंद होने के बाद प्रधान पति रुद्र प्रकाश द्वारा अब गांव की पाबंद महिलाओं के अलावा दूसरे गांव की मनरेगा महिला मजदूरों को लाकर जबरन उसी विवादित निजी सहन पर खड़ंजा लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मंशा साफ है – अगर हम विरोध करें तो महिलाओं को आगे कर फर्जी छेड़खानी / SC-ST या मारपीट का मुकदमा दर्ज कराकर हमें जेल भेज दिया जाए या हमारी हत्या तक करा दी जाए।
पीड़ित परिवार का कहना है कि प्रधान पति रुद्र प्रकाश के खिलाफ कई थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं और वह किसी भी हद तक जा सकता है। पूरा परिवार दहशत में है।
पीड़ित परिवार ने इसकी लिखित सूचना SDM कप्तानगंज, थाना कप्तानगंज और चौकी बोदरवार को दे दी है और मांग की है कि –
1. प्रधान पति रुद्र प्रकाश और प्रधान को भी पाबंद किया जाए
2. SDM पैमाइश तक किसी भी महिला या मनरेगा मजदूर से उस निजी जमीन पर काम न कराया जाए
3. परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए
