विनीत पाण्डेय
गोरखपुर, गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीमारदार और जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,मारपीट की ये घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है,बताया जा रहा हैं कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के इलाज के दौरान मौत हो गई,जिसके बाद मृतक के तीमारदार उसका पोस्टमार्टम करने की मांग करने लगे, किसी को लेकर जूनियर डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच विवाद हो गया,वही इस मामले में तीमारदारों का आरोप हैं कि जूनियर डॉक्टर ने उनके साथ मारपीट की है, फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में भेज दिया गया.
संत कबीर नगर जनपद की कोतवाली थाना क्षेत्र के तेनुहारी सोयम गांव के निवाशी उमाशंकर चौधरी का 3 अक्टूबर को रोड एक्सीडेंट हो गया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे,जिसके बाद उन्हें इलाज जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें BRD मेडिकल कालेज रेफर कर दिया,जहां इलाज के दौरान उनकी 3 अक्टूबर की रात में मौत हो गई, बताया जा रहा है कि उनकी सर में गंभीर चोट लगी थी,मृतक के तीमारदारों की माने तो उस समय ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टरों ने मृतक का डेट सर्टिफिकेट जारी करने के बाद उसके शव को घर ले जाने को कहा,लेकिन तीमारदारों ने रोड एक्सीडेंट से मौत का हवाला देते हुए शव का पोस्टमार्टम करने की मांग की मांग की इसी बात को लेकर जूनियर डॉक्टरों और तीमारदारों में बहस होने लगी जिसके बाद दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई.
तीमारदारों का आरोप है कि वार्ड नंबर 11 की गैलरी का शटर बंद कर जूनियर डॉक्टरों ने उन लोगों के साथ मारपीट की है,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया,जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में भेजवाया गया, वही इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जहां शुरू कर दी है.
