वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल, भोजन और वस्त्र वितरित

 

सगीर अहमद
गोरखपुर। राजेंद्र नगर स्थित वृद्धाश्रम में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह ने पहुंचकर वृद्धजनों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को फल, भोजन और वस्त्र वितरित किए।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सेवा और सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में रणजीत सिंह पिंटू, धर्मपाल सिंह, अरविंद यादव, आदर्श सिंह, अखिलेश, बिट्टू दूबे सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने भी वृद्धजनों की सेवा और सहयोग के लिए आगे आने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Secret Link