वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल से लंदन मे सारगर्भित मुलाक़ात हुई भारत एक्सप्रेस के सी एम डी उपेंद्र राय की साथ मे मौजूद रहे आचार्य मनीष

 

 

 

 

 

 

 

लंदन से राकेश कुमार सिंह की विशेष रिपोर्ट
*लंदन में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल से मुलाकात, आचार्य मनीष जी भी रहे मौजूद*

*लंदन।* भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय ने लंदन में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उनके साथ आचार्य मनीष जी भी मौजूद रहे।

वीडियो में आचार्य मनीष जी बताते हैं कि उपेंद्र राय जी अनिल अग्रवाल जी से मिलने के लिए विशेष रूप से लंदन आए हैं। आचार्य मनीष जी ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि हिंदुस्तान में उनके दो करोड़ फॉलोअर हैं।

इस दौरान आचार्य जी ने वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल से आग्रह किया कि वह कुछ संदेश दें। इस पर अनिल अग्रवाल जी ने कहा कि आचार्य जी पूरी दुनिया में बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं, भारत के रहने वाले हैं और अपने काम को पूरी दुनिया में प्रचारित-प्रसारित कर अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम भी इनसे सीख ले रहे हैं।

इस मौके पर उपेंद्र राय ने कहा कि अनिल अग्रवाल जी के साथ यह उनकी दूसरी मुलाकात है। उन्होंने कहा कि *”अनिल अग्रवाल जी के सामने बैठना मतलब गीता के सामने बैठना है, इनको गीता कंठस्थ है।”*

मुलाकात बेहद सुखद और आत्मीय माहौल में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *