मुस्कराइये आप लखनऊ मे हैँ ! यहाँ की आबो हवा भारत मे नंबर 1

  • राकेश कुमार सिंह
    लखनऊ! प्रदेश की राजधानी लखनऊ को साफ सुथरा रखने के लिए लखनऊ नगर निगम अपने सकरात्मक पहल का जोर लगाता नजर आ रहा है। तेजी से चल रहे इस प्पहल के चलते अब लखनऊ ने पर्यावरण संरक्षण और वायु गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में पूरे देश में नया इतिहास रच दिया है।
    पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) में लखनऊ को 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला शहर घोषित किया गया है। लखनऊ ने लगातार कई सालों से शीर्ष पर काबिज रहे मध्य प्रदेश के इंदौर शहर (2) को पीछे छोड़ते हुए यह पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, जबलपुर को इस बार तीसरा स्थान मिला है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए लखनऊ नगर निगम को 1.50 करोड़ का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लखनऊ शहर के साथ-साथ लखनऊ नगर निगम के जोन-4 स्थित वार्ड संख्या-70 वाली पेपर मिल कॉलोनी ने भी राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। 30 हजार से अधिक जनसंख्या वाले वार्डों की राष्ट्रीय श्रेणी में पेपर मिल कॉलोनी को देश का सर्वश्रेष्ठ वार्ड चुना गया है। इस उपलब्धि के लिए वार्ड को 50 लाख का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। नई दिल्ली स्थित इंदिरा पर्यावरण भवन के गंगा ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छ वायु दिवस समारोह में NGT अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, सीएक्यूएम अध्यक्ष राजेश वर्मा और सीपीसीबी अध्यक्ष डॉ. अमनदीप गर्ग की ओर से लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल, लखनऊ नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान को यह सम्मान सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *