वन महोत्सव पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

मनीष सामंत
कैंपियरगंज।कैंपियरगंज वन रेंज के अंतर्गत वीर बहादुर सिंह पौधशाला एवं प्रशिक्षण केंद्र परिसर में रविवार को वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधारोपण आवश्यक है। इस दौरान राजेश सिंह,ब्लाक प्रमुख अश्वनी जायसवाल चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह,ननकू सिंह, त्रिभुवन पासवान,अनिल अग्रहरि, भुवनेश्वर चौरसिया, राहुल सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय लोग नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *