अनिल कुमार सैनी
आगरा ! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद आगरा में आगरा मण्डल के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में लोक निर्माण विभाग की कार्य योजना, जनपदीय विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर समयबद्ध रूप से क्रियान्वित किया जाए। साथ ही, सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण सड़कों की सुरक्षा, निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान तथा आगरा महानगर की आधारभूत सुविधाओं को मेट्रो शहर के अनुरूप सुदृढ़ बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जाएं।
