*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कैंम्पियरगंज में गूंजा स्वस्थ भारत का संदेश विधायक फतेह बहादुर सिंह ने किया सामूहिक योगाभ्यास*

मनीष सामंत
कैंपियरगंज, गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित जे.पी. इंटर कॉलेज परिसर में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों तथा हजारों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह ने स्वयं योगाभ्यास में भाग लेकर उपस्थित लोगों को योग के प्रति जागरूक किया विधायक फतेह बहादुर सिंह उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम बनकर स्वस्थ जीवन की राह प्रशस्त करती है।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और विश्व के अनेक देशों में लोग इसे अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव संभव होता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अश्वनी जायसवाल, नगर पंचायत चौमुखा प्रतिनिधि गोपाल सिंह, संजय मिश्रा त्रिलोकी नाथू मनोज सिंह, बलवंत यादव, दिलीप यादव, मंडल अध्यक्ष सोनीरा डोरा सिंह, मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन पासवान, संगम द्विवेदी, गणेश दत्त त्रिपाठी, भजनानंद, नन्हे यादव, रामसुमेर यादव, गुड्डू यादव, गोविंद निषाद, राहुल सिंह, अजय सिंह सेंथवार, देवीचरण सिंह, अनिल सिंह, समशेर सिंह, मनोज निषाद, रामकरन यादव, श्रीधर मिश्रा, रविशंकर त्रिपाठी, गौरव पाण्डेय, कोहिनूर निषाद, जनार्दन यादव, सूर्यलाल मौर्य, बजरंगलाल यादव, कृपाशंकर वर्मा ,ज्ञान सिंह, बृजेश मिश्रा एवं इरशाद खान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *