
___________________________
👉*स्वदेशी व्यापारी मंच उद्योग व्यापार की बाधाओं को दूर कराने का माध्यम बनेगा – संदीप बंसल*
*लखनऊ।* स्वदेशी व्यापारी मंच की प्रथम परिचय बैठक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अवध जिमखाना क्लब में आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहसंगठक एवं वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि देश को फिर से सोने की चिड़िया बनाने का काम सिर्फ उद्यमी और व्यापारी ही कर सकता है, इसलिए उद्योग व्यापार जगत के सभी बन्धु खुले मन से राष्ट्रहित सर्वोपरि मानते हुए इस अभियान में जुटे। उन्होंने कहा कि सिर्फ आयातक नहीं, हमें निर्यातक बनना होगा और इस पर प्राथमिकता से ध्यान देना पड़ेगा। स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक संदीप बंसल ने कहा कि इस मंच के माध्यम से उद्योग और व्यापार जगत की समस्त बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
बंसल ने कहा कि आज की इस बैठक में उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के पांच दर्जन प्रतिनिधियों द्वारा जो सुझाव और विचार व्यक्त किए गए हैं, उन सभी को उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ एवं देश के प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक का शुभारंभ सतीश कुमार, संदीप बंसल, भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति राजकुमार मित्तल, डॉक्टर रामकुमार तिवारी, सुरेश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन करके किया। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी द्वारा किया गया।
बैठक में उपस्थित रहने वाले संस्था प्रमुखों में ऑटोमोबाइल क्षेत्र से सुरेश अग्रवाल, सर्राफा से प्रदीप अग्रवाल, इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएशन से शिव अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, लोहा व्यापार मंडल से रिपन कंसल, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से अवधेश अग्रवाल, उद्योग प्रकोष्ठ से राजीव बंसल, एमएम ग्रुप से संदीप आहूजा, प्लाई एसोसिएशन से अजय गुप्ता, भट्टा एसोसिएशन से राजेश अग्रवाल, मुकेश लडकानी, सीमेंट एसोसिएशन से दीपक सिंघल, रेफ्रिजरेशन एसोसिएशन से सुरेश अग्रवाल, पेट्रोल-डीलर एसोसिएशन से आलोक त्रिवेदी, सर्जिकल एसोसिएशन से अनिल उपाध्याय, प्रसिद्ध उद्योगपति संजीव अग्रवाल, खाद्य एवं कृषि उपकरण एसोसिएशन से अनुपम अग्रवाल, नमकीन निर्माता एसोसिएशन से वासुदेव चावला, ई रिक्शा एसोसिएशन से ऋषि गुप्ता, अंकित जैन, ब्रेड एसोसिएशन से राजकुमार बत्रा, जूता एसोसिएशन से हरीश मलानी, सेनेटरी एसोसिएशन से दाऊदयाल अग्रवाल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से सुरेश छबलानी, आकाश गौतम, अश्वन वर्मा, अनुज गौतम, मो सालिम, शुभम मौर्या, विपिन अग्रवाल अनीता जायसवाल, एकता अग्रवाल संजय निधि अग्रवाल सहित अन्य बानो के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
